रोहतास के काली मंदिर में चोरी, माता की मूर्तियों की 6 सोने की आंखें गायब


संवाद 

रोहतास जिले के पहलेजा गांव स्थित एक प्राचीन काली मंदिर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने माता की मूर्तियों से छह सोने की आंखें चुरा लीं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह है कि यह वारदात थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

👉 बिहार और अपराध से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.