बिहार विधानसभा की 28 में से 20 समितियों का पुनर्गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद नई समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।
इस पुनर्गठन में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कुछ बागी नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। मनोहर प्रसाद सिंह (मनिहारी) और फैसल रहमान (ढाका) को अलग-अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित समिति का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं मोकामा के चर्चित विधायक अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस फैसले को राजनीतिक संतुलन और संगठन को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। नए दायित्व मिलने के बाद अब इन नेताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार