पटना में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम थोड़ा सुहावना बना रह सकता है।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है ।
शनिवार को राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हुआ।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, खासकर तेज हवा और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए।
👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार