पटना में कार्यकारी अभियंता पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, जांच तेज


संवाद 



बिहार की राजधानी पटना में विभाग के पंत भवन स्थित खरीद एवं गुणवत्ता नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत कार्यकारी अभियंता राजीव कुमार के खिलाफ बड़ा मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या-15/2026 दर्ज की गई है। यह मामला कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

इस घटना के बाद विभागीय हलकों में हलचल तेज हो गई है और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

बिहार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.