डेढ़ दशक से फरार कुख्यात नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता


संवाद 

करीब 15 वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली प्रदीप यादव को आखिरकार सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मिली खुफिया सूचना के आधार पर एसएसबी और डुमरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती रबदी गांव में छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रदीप यादव लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। वह मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, लेकिन बिहार समेत कई पड़ोसी राज्यों में अपनी नक्सली गतिविधियों को अंजाम देता था।

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप यादव अंधाधुंध फायरिंग में माहिर माना जाता है और पुलिस बलों पर हमले करने में भी उसे खास दक्षता हासिल थी। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस पर हमले और उग्रवादी घटनाएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

बिहार और आसपास की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.