छोटे दुकानदारों को राहत, बिहार में बिजली फिक्स्ड चार्ज में कटौती


संवाद 

बिहार सरकार ने शहरी छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। आधा किलोवाट कनेक्शन वाले दुकानदारों के लिए बिजली का फिक्स्ड चार्ज 200 रुपये से घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है। यह नया दर 1 अप्रैल से लागू हो गया है।

इस फैसले से राज्य के करीब 20 हजार छोटे दुकानदारों को सालाना लगभग 600 रुपये की बचत होगी, जिससे उनके व्यवसायिक खर्च में कमी आएगी।

इसके अलावा छोटे उद्योगों के लिए भी राहत दी गई है। उनके फिक्स्ड चार्ज में 10 रुपये की कटौती की गई है, जिससे औद्योगिक इकाइयों को भी फायदा मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह कदम छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

👉 व्यापार और बिहार की हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.