सीएम सम्राट चौधरी पहली बार गृह जिले मुंगेर पहुंचेंगे, ‘मन की बात’ में होंगे शामिल


संवाद 

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पहली बार अपने गृह जिला मुंगेर के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वे असरगंज के बैजलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री ढोल पहाड़ी में ईको-टूरिज्म योजना का शिलान्यास करेंगे और तारापुर में जनता संवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधे संवाद करेंगे।

इस दौरे को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सुरक्षा के मद्देनजर 700 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीएम के इस दौरे को विकास योजनाओं के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे स्थानीय स्तर पर सरकार की योजनाओं को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

बिहार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.