निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता, संगठन में भूमिका को लेकर चर्चा तेज


संवाद 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी में निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत लगातार पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं और नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

उमेश कुशवाहा के अनुसार, निशांत कुमार संगठन के कामकाज को करीब से देख और समझ रहे हैं। इसी क्रम में वे भागलपुर और पूर्णिया के जिलाध्यक्षों समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकर विचार-विमर्श भी करेंगे।

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या निशांत कुमार आने वाले समय में सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिलहाल, उनकी बढ़ती सक्रियता को संगठनात्मक समझ और अनुभव हासिल करने के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

बिहार की राजनीति और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.