वाल्मीकिनगर दौरे पर सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 2:30 बजे पटना से रवाना होकर वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। यहां वे करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और तैयारियों को लेकर पहले से ही मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार से ही अधिकारियों की टीम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी रही।

इधर, स्थानीय स्तर पर बगहा को राजस्व जिला घोषित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक पहल हो सकती है।

सीएम के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

👉 बिहार और विकास से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.