बिहार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश दर्ज की गई। इस बदलाव से लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी। कई इलाकों में अचानक मौसम खराब हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवा चलने का भी खतरा है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार