शराबबंदी पर सियासी संग्राम तेज, जदयू का तेजस्वी पर पलटवार


संवाद 

बिहार में शराबबंदी को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार लगातार तेज होती जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपने बयान में शराबबंदी को असफल बताते हुए कई सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि इस नीति के कारण राज्य में अवैध कारोबार करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अब इस पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा पलटवार किया है। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले अपने परिवार—मां, बहन, पत्नी और अन्य सदस्यों से यह लिखित में हस्ताक्षर करवा लें कि शराबबंदी कानून गलत है।

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। शराबबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.