बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर जनता दरबार की शुरुआत कर दी है। इसका आयोजन उनके सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर किया जा रहा है।
इस पहल के तहत मुख्यमंत्री खुद लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दे रहे हैं। जनता दरबार को आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे का एक प्रभावी माध्यम माना जाता है।
इस दौरान विभिन्न जिलों से आए लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें जमीन विवाद, पुलिस-प्रशासन से जुड़े मुद्दे और अन्य जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं।
सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत होगा और समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
बिहार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार