जदयू प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर ठगी की कोशिश, इंजीनियर को धमकाने का मामला सामने आया


संवाद 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नाम पर एक शातिर द्वारा फोन कर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक सरकारी विभाग के जूनियर इंजीनियर को तीन बार फोन कर एक ठेकेदार को काम दिलाने का दबाव बनाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को साइबर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों से उनका कोई संबंध नहीं है।

इस संबंध में डीएसपी और साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन मामले की जांच जारी है। पीड़ित से और जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस का मानना है कि यह किसी साइबर ठगी गिरोह का काम हो सकता है, जो प्रभावशाली लोगों के नाम का इस्तेमाल कर दबाव बनाने की कोशिश करता है।

👉 बिहार और अपराध से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.