सीएम रेस पर विजय सिन्हा का बयान—‘मैं सेवक की रेस में हूं, सत्ता NDA की ही रहेगी’


संवाद 

बिहार की सियासत में जारी चर्चाओं के बीच विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री पद की अटकलों को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, मैं सेवक की रेस में हूं और बाकी किसी रेस में नहीं हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में सरकार पहले भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की थी, आज भी है और भविष्य में भी एनडीए की ही सरकार रहेगी। विजय सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन में “ना कोई बड़ा भाई होगा, ना कोई छोटा भाई”, सभी बराबरी के साथ काम करेंगे।

उनके इस बयान को सियासी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब बिहार में नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हैं।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.