बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अब उन्हें देशभर में Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह सुरक्षा स्तर देश के सबसे उच्च श्रेणी के सुरक्षा कवच में गिना जाता है।
इसके साथ ही, उन्हें दिल्ली में सुनहरी बाग रोड पर टाइप-8 सरकारी बंगला भी आवंटित किया गया है। यह आवास वीवीआईपी श्रेणी का होता है, जो आमतौर पर वरिष्ठ नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों को दिया जाता है।
इस फैसले को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं, ताकि किसी भी तरह की संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।
अब उनके दिल्ली प्रवास और भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
बिहार और देश की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार