बिहार में बड़ा निवेश करेगा अडानी ग्रुप, 3-4 वर्षों में 60 हजार करोड़ तक निवेश का लक्ष्य


सारण: Gautam Adani ने रविवार को बिहार के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि का लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 50 हजार करोड़ से 60 हजार करोड़ रुपये तक निवेश करना है।

सारण के मस्तीचक में ‘अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल – अडानी सेंटर फॉर आई डिजीज’ के उद्घाटन के दौरान गौतम अडानी ने बिहार में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊर्जा और सड़क क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं, जो आने वाले समय में बिहार के विकास को नई गति देंगे।

अडानी ने बताया कि Pirpainti, भागलपुर में 2400 मेगावाट क्षमता वाले पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया जा चुका है और इस परियोजना पर तेजी से काम जारी है। इसके अलावा सड़क परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी ढांचे के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। बड़े निवेश से उद्योग, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार और देश की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.