बिहार में पेंशनधारियों के लिए बड़ा अपडेट, 30 मई तक कराना होगा लाइफ सर्टिफिकेशन

संवाद 

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बिहार सरकार से सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन प्राप्त करता है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

Shweta Gupta ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं की प्रगति और मॉनीटरिंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में मंत्री ने अपील करते हुए कहा कि जिन पेंशनधारियों का अभी तक जीवन प्रमाणीकरण (लाईफ सर्टिफिकेशन) नहीं हुआ है, वे 30 मई तक इसे अनिवार्य रूप से पूरा करा लें। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपने पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण करवा सकते हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि समय पर लाइफ सर्टिफिकेशन नहीं कराने पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि प्रभावित हो सकती है। इसलिए सभी लाभार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है, ताकि पेंशन की राशि बिना किसी रुकावट के उनके खाते में मिलती रहे।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों का डाटा अपडेट करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह अभियान चला रही है।

बिहार और जनहित से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.