सड़क हादसे में बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन


भागलपुर/पटना। बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा का शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। यह दुर्घटना कन्नौज में हुई, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पिलर से जा भिड़ी।

हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रवीण कुशवाहा दिल्ली से पटना लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रवीण सिंह कुशवाहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सक्रिय और जमीनी नेता माने जाते थे। वे एआईसीसी के सदस्य रह चुके थे और बिहार कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके थे। हाल ही में उन्हें भागलपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने वर्ष 2025 में कहलगांव विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

राजनीति और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.