सीतामढ़ी में पेशाब से मीट धोने के बाद इलाके में भारी बवाल


बिहार के सीतामढ़ी के रिगा रोड स्थित यादव नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह एक मीट दुकान पर पेशाब से मीट धोने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 10:50 बजे की बताई जा रही है। आरोपित दुकानदार मुश्ताक, पिता नूर अहमद बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि खाने-पीने की चीजों के साथ इस तरह की हरकत लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और आसपास के लोग इस घटना को लेकर काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.