दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्रियों से की अहम मुलाकात


पटना/नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, सुशासन और बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में बिहार के आर्थिक विकास, निवेश, बुनियादी ढांचे और राज्य की प्रगति के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सार्थक बातचीत हुई।

दिल्ली दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की और संगठन व राज्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

वहीं, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने बिहार एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की, जिनमें जीतन राम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय शामिल रहे।

इस दौरे को बिहार के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

👉 देश, बिहार और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.