तमिलनाडु में शराब दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री Vijay का बड़ा फैसला


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद Vijay लगातार बड़े और जनहित से जुड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। अब राज्य सरकार ने मंदिर, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड के पास संचालित 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले दो सप्ताह के भीतर इन दुकानों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सरकार के इस फैसले को महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को नशे से बचाने और सामाजिक वातावरण सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब दुकानों को हटाने की मांग की जा रही थी।

मुख्यमंत्री विजय ने इससे पहले भी कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने, नशे के कारोबार पर कार्रवाई तेज करने और आम जनता को राहत देने के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं की घोषणा की थी। उनके फैसलों को लेकर राज्यभर में व्यापक चर्चा हो रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय खुद को एक जनहितैषी और सख्त प्रशासनिक नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। शराब दुकानों को बंद करने का यह निर्णय सामाजिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शराब दुकानों के बंद होने से स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक परिसरों के आसपास स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाना उसकी प्राथमिकता है।

देश और राजनीति की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.