👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बेतिया अंचल कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
0
June 16, 2026
पश्चिम चंपारण के बेतिया अंचल कार्यालय में मंगलवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि बंद पड़ी जमाबंदी को चालू कराने के नाम पर कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की थी।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारवत प्रसारेन निवासी बालेश्वर महतो ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 15 हजार रुपये दिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम ने कार्यालय के कई दस्तावेजों की जांच की और अंचलाधिकारी नगमा तबस्सुम से भी आवश्यक जानकारी ली। इस कार्रवाई का नेतृत्व श्याम बाबू प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। टीम में कई अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
निगरानी विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चनपटिया थाना क्षेत्र के पकड़हर गांव निवासी प्रमोद मिश्रा का पुत्र है। पूछताछ के बाद उसे निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
