बिहार में कल भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

पटना: बिहार में मानसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 30 जून को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरवल, भोजपुर और बक्सर जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मौसम की हर बड़ी अपडेट के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.