कैमूर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। बकरी बांधने को लेकर हुए मामूली विवाद में बेटे पर अपने पिता की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के बडघटा टोला निवासी चूल्हन बिंद ने घर के गलियारे में बंधी बकरी को हटाने के लिए कहा था। उनका कहना था कि बकरी के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके मझले भाई सोनू बिंद ने गुस्से में आकर लाठी-डंडे से पिता पर हमला कर दिया। हमले में चूल्हन बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के हायर सेंटर भेजने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार बिंद ने आरोपी भाई की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहार की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.