दरभंगा में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! ससुराल में नवविवाहिता को मारी गोली


दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता साक्षी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी कुमारी ने अपने चचेरे भाई शिशिर भारद्वाज के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा 20 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

परिजनों का कहना है कि दहेज नहीं मिलने के कारण साक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अपराध और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.