बेतिया के कालीबाग मंदिर पोखर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंदिर परिसर के पोखर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह मंदिर परिसर स्थित पोखर में एक युवक का शव दिखाई देने पर तुरंत कालीबाग थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास एक साइकिल और उस पर बंधा एक बैग भी बरामद किया गया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला, लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे युवक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही आसपास के थानों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.