शेखर सुमन ने 'शेखर टुनाइट' में सम्राट चौधरी पर कसा तंज


पटना। दिग्गज अभिनेता और टीवी होस्ट Shekhar Suman अपने नए राजनीतिक व्यंग्य शो 'शेखर टुनाइट' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो के एक एपिसोड में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से जुड़े कथित डिग्री और प्रमाणपत्र विवाद पर व्यंग्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो के दौरान शेखर सुमन ने हास्य और कटाक्ष के अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री के पास अमेरिका के कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी की डिग्री है, लेकिन 10वीं का सर्टिफिकेट नहीं है। उन्होंने इसे एक मजाकिया उदाहरण से जोड़ते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे किसी व्यक्ति के पास चांद पर जाने का टिकट हो, लेकिन पटना स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकट न हो।

बिहारी बोली में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष मार्कशीट दिखाने की मांग कर रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री का जवाब है—"काहे दिखाएं... काहे, मनेर का लड्डू है का... या सिलाव का खाजा?" इस संवाद पर दर्शकों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गौरतलब है कि शेखर सुमन ने हाल ही में अपने चर्चित व्यंग्य और टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के जरिए लगभग 14 वर्षों बाद लेट-नाइट सटायर फॉर्मेट में वापसी की है। शो में वे समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर हास्य-व्यंग्य के माध्यम से टिप्पणी करते हैं।

हालांकि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या उनकी ओर से इस व्यंग्य पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर समर्थकों और आलोचकों के बीच बहस जारी है।

**राजनीति और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।**

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.