महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बिहार कनेक्शन! जांच एजेंसियों के निशाने पर पुराना नेटवर्क

पटना/मुंबई। नीट यूजी पेपर लीक मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की जांच कर रही ठाणे पुलिस की पड़ताल में बड़ा बिहार कनेक्शन सामने आया है। जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि पेपर लीक का नेटवर्क बिहार से संचालित हो सकता है और इसके तार पुराने परीक्षा माफिया गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, 28 जून को आयोजित होने वाली महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक होने की आशंका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस की नजर बिहार के समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र गुप्ता पर गई है
। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पेपर लीक की साजिश में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले ने 2024 के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक कांड की यादें भी ताजा कर दी हैं। उस मामले में बिहार के नालंदा निवासी संजीव मुखिया का नाम प्रमुख रूप से सामने आया था। जांच एजेंसियों का मानना है कि संजीव मुखिया का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और वह कथित तौर पर प्रिंटिंग प्रेस, कूरियर नेटवर्क और अन्य माध्यमों के जरिए परीक्षा प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाने में सक्षम था। अब महाराष्ट्र टीईटी मामले में भी बिहार और दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस पेपर लीक के पीछे वही पुराना 'नालंदा-समस्तीपुर सिंडिकेट' या उससे जुड़े लोग तो सक्रिय नहीं हैं। फिलहाल इस संबंध में जांच जारी है और एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैं। लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों और अभिभावकों में भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस और जांच एजेंसियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा, बिहार और देश की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए — मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.