दुर्गा पूजा से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 20% अतिरिक्त DA और समय से पहले मिलेगा अक्टूबर का वेतन


पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) दिया जाएगा। इसके साथ ही अक्टूबर महीने का वेतन भी त्योहार से पहले जारी किया जाएगा, ताकि कर्मचारी बिना किसी आर्थिक परेशानी के दुर्गा पूजा मना सकें।

पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त सचिव और वित्त मंत्री को निर्देश दिया है कि अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी किया जाए। साथ ही पूजा वाले महीने में कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता भी दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (DA) के अंतर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में गठित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को भी लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को भविष्य में और लाभ मिलने की उम्मीद है।

आमतौर पर पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों को हर महीने के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन मिलता है, लेकिन इस फैसले के लागू होने पर अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से काफी पहले उनके खातों में पहुंच जाएगा। सरकार के इस फैसले का लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

मिथिला हिन्दी न्यूज

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.