👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बिहार के 20 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
0
July 05, 2026
पटना: बिहार में मानसून सक्रिय होने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने रविवार को राज्य के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, खुले मैदानों में जाने से बचने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की सलाह दी गई है।
वहीं, उत्तर-पूर्व और पूर्वी बिहार के जिलों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य के शेष 18 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
मौसम, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
