भरत तिवारी एनकाउंटर पर बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- 'घटना में गंभीर अनियमितताएं'

पटना: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर बीजेपी की अलीनगर (दरभंगा) विधायक मैथिली ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस एनकाउंटर को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि इस घटना में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैथिली ठाकुर ने कहा कि किसी भी कानून व्यवस्था में पारदर्शिता और न्याय सर्वोपरि होना चाहिए। यदि एनकाउंटर की प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। इधर, बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी कई अधिकारियों के पदस्थापन किए हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं गिरिधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर लगातार राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने भी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। राजनीति और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.