पेपर लीक मामले पर संसद मार्च के दौरान बवाल, धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात


नई दिल्ली: पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को उस समय तेज हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च निकाला। इस दौरान दिल्ली में कई जगहों पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, लेकिन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए और कुछ स्थानों पर लाठीचार्ज भी किया गया।

इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि, दोनों नेताओं की मुलाकात किस मुद्दे पर हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर भी सरकार की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

उधर, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी पेपर लीक मामले को लेकर चल रही अपनी भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त करने की घोषणा की।

प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। शास्त्री भवन के पास बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के कुछ प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


— मिथिला हिंदी न्यूज़ | संपादक: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.