नालंदा में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे, फतुहा–इस्लामपुर रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित

बिहार के नालंदा जिले में हिलसा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फतुहा–इस्लामपुर रेलखंड पर पटना से इस्लामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे इस रूट पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बहाली कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। रेलवे की प्राथमिकता बेपटरी हुए डिब्बों को हटाकर ट्रैक को जल्द से जल्द दुरुस्त करना है, ताकि रेल सेवाएं सामान्य की जा सकें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना के कारण फतुहा–इस्लामपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया गया था। बेपटरी हुई बोगियों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बहाल की जाएंगी।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.