सोनम वांगचुक मामले पर बोले सांसद राजेश वर्मा, कहा- 'थोड़ा धैर्य रखें, सरकार कर रही सकारात्मक पहल'; बांकीपुर में NDA की प्रचंड जीत का दावा


पटना: बिहार के खगड़िया से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लोकसभा सांसद राजेश वर्मा ने सोनम वांगचुक से जुड़े मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं और सरकार भी सकारात्मक पहल कर रही है।

राजेश वर्मा ने कहा, "अब आप इस बात को समझिए। हाई कोर्ट का निर्णय था। हाई कोर्ट के निर्णय के बाद प्रशासन ने जो भी कार्रवाई की है, वह कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही की गई है। इसके बावजूद लोग वहां अनशन पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग जायज है, लेकिन सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है।"

उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर सभी पक्षों को धैर्य रखने की जरूरत है। उनके अनुसार, सरकार समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

इसी दौरान सांसद राजेश वर्मा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या नेता पर टिप्पणी करने से बेहतर है कि जनता के फैसले का इंतजार किया जाए।

उन्होंने कहा, "बांकीपुर की जनता ने अपना मन बना लिया है। वहां एनडीए की प्रचंड जीत देखने को मिलेगी। प्रशांत किशोर की कथनी और करनी में बड़ा अंतर लोगों को देखने को मिल रहा है। इसलिए इस निर्णय को बांकीपुर की जनता पर छोड़ देना ही बेहतर है।"

राजेश वर्मा के इस बयान को बांकीपुर उपचुनाव के बीच एनडीए के आत्मविश्वास और विपक्ष पर राजनीतिक निशाने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं सोनम वांगचुक के मुद्दे पर उन्होंने सरकार के रुख का बचाव करते हुए न्यायिक प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई पर भरोसा जताने की अपील की।

— रोहित कुमार सोनू, संपादक
मिथिला हिंदी न्यूज़
www.mithilahindinews.com

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.