बांकीपुर उपचुनाव: तीसरे राउंड के बाद भी प्रशांत किशोर आगे, भाजपा 1,162 वोट से पीछे

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीसरे राउंड तक अपनी बढ़त बरकरार रखी है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, 31 में से 3 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और प्रशांत किशोर लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे राउंड तक की स्थिति प्रशांत किशोर (जन सुराज): 5,032 वोट नीरज कुमार सिन्हा (भाजपा): 3,870 वोट रेखा कुमारी (राजद): 767 वोट प्रशांत किशोर फिलहाल 1,162 वोटों की बढ़त के साथ भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं। इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग 1.30 लाख मतों की गिनती 31 राउंड में की जा रही है। अभी 28 राउंड की मतगणना बाकी है, इसलिए अंतिम परिणाम आना शेष है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने दी शुभकामनाएं बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने प्रशांत किशोर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने नई पार्टी बनाई है और इस बार खुद चुनाव मैदान में उतरे हैं। सुखदेव भगत ने कहा, "मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। देखते हैं कि उनकी रणनीति कितनी सफल होती है और वे जनता का कितना भरोसा जीत पाते हैं। उन्होंने कई वादे किए हैं और हमें उम्मीद है कि वे उन्हें पूरा करेंगे। लोकतंत्र में दोनों ही पहलू होते हैं।" फिलहाल शुरुआती रुझानों में जन सुराज के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह स्पष्ट होगा कि यह बढ़त कायम रहती है या मुकाबला और रोमांचक होता है। — मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.