बिहार में आज मौसम का अलर्ट: 19 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

बिहार में आज मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इनमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा और गया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में बारिश का दायरा उत्तर और पूर्वी बिहार की ओर बढ़ेगा तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार के आसपास सक्रिय मॉनसूनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.