मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब आचार संहिता के दौरान सरकार और प्रशासन से जुड़े कई कार्यों पर रोक रहेगी।
आचार संहिता लागू होने के बाद ट्रांसफर, उद्घाटन और लोकार्पण जैसे कार्य नहीं किए जा सकेंगे। इसी बीच चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया।
बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे निकाय चुनाव की घोषणा होने से ऐन पहले राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 21 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। सूची जारी होने के साथ ही स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनाव की घोषणा के बाद अब प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों पर निर्वाचन आयोग की नजर रहेगी। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार और प्रशासन को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम करना होगा।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू