बिहार पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल, 27 अधिकारियों का तबादला; 24 SDPO बदले

मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू


बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें 24 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शामिल हैं। गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

तबादले के तहत ASP सोनू कुमार राय को उच्चतर प्रभार देते हुए पटना एसपी (प्रशासन) बनाया गया है। वहीं उमेश्वर चौधरी को फुलवारीशरीफ और प्रेमचंद सिंह को छपरा सदर का SDPO-2 बनाया गया है।

नई पोस्टिंग के तहत पोलस्त कुमार को महुआ, सुशील कुमार को आरा सदर, प्रशांत कुमार को बेगूसराय सदर, राजेश कुमार को हथुआ, अजीत प्रताप सिंह चौहान को धमदाहा (पूर्णिया), अमरकांत को मंझौल और सतीश सुमन को समस्तीपुर सदर का SDPO बनाया गया है।

इसके अलावा राकेश कुमार रंजन को बिहारशरीफ सदर, आनंद मोहन गुप्ता को सिवान सदर, राकेश कुमार भाष्कर को बेतिया सदर और कृपालचंद्र जायसवाल को गोपालगंज सदर का SDPO-2 बनाया गया है।

इन अनुमंडलों में भी बदले SDPO

तबादले के तहत अरेराज, सिमरी बख्तियारपुर, दाउदनगर, वजीरगंज, त्रिवेणीगंज, रामनगर, मधेपुरा सदर, वीरपुर, उदाकिशुनगंज, सहरसा सदर और खड़गपुर में भी नए SDPO की तैनाती की गई है।

इसके साथ ही गोरख राम को बीसैप-4 डुमरांव और गुलशन कुमार को गया रेल का DSP बनाया गया है।

बिहार पुलिस सेवा में हुए इस व्यापक फेरबदल के बाद कई अनुमंडलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। माना जा रहा है कि नई तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.