नाली-गली के विवाद में खूनी खेल, गोली लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत

नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदुविगहा गांव में नाली-गली के विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें 30 वर्षीय युवक अजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव निवासी विजय पासवान का पुत्र था। उसके सीने में गोली लगी थी। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद सामाजिक लोगों और पुलिस की पहल पर मामला शांत करा दिया गया था। गुरुवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में दोबारा कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसी दौरान अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी से गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान अजय कुमार के सीने में गोली लग गई। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, चिकसौरा थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि नाली-गली के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.