बांकीपुर उपचुनाव: पहले राउंड में प्रशांत किशोर 862 वोटों से आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर

पटना: बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से पटना स्थित एएन कॉलेज में जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्र में केवल अधिकृत पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और सुरक्षा जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। पहले राउंड में प्रशांत किशोर को बढ़त पहले राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर 862 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर हैं। पहले राउंड के प्रमुख आंकड़े: प्रशांत किशोर (जन सुराज): 2,225 वोट नीरज सिन्हा (भाजपा): 1,363 वोट राजद उम्मीदवार: 505 वोट फिलहाल शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा के नीरज सिन्हा दूसरे और राजद उम्मीदवार तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर पूरे बिहार की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं। अगले कुछ राउंड की मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने अपना नया विधायक किसे चुना है। — मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.