मंत्री बनने के बाद पत्नी संग राजगीर पहुंचे दीपक प्रकाश, वायरल हो रही साक्षी मिश्रा की तस्वीरें


बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा के साथ राजगीर की वादियों का आनंद लेते नजर आए। मंत्री पद संभालने के बाद व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच युवा दंपत्ति ने कुछ समय निकालकर राजगीर के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश हाल ही में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने हैं। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी मिली। मंत्री बनने के बाद से ही दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

सादे अंदाज ने खींचा लोगों का ध्यान

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली साक्षी मिश्रा ने राजगीर यात्रा से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनका सादा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बिताए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

राजगीर अपनी पहाड़ियों, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। ऐसे में राजनीतिक व्यस्तताओं से समय निकालकर दीपक प्रकाश और उनकी पत्नी का यहां पहुंचना भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.