'द कपिल शर्मा शो' में राजू के किरदार से मशहूर हुए एक्टर और कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी उनके को-स्टार कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक को 23 अगस्त को इंदौर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था। कृष्णा ने बताया कि दोनों फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें राजीव के पिता के निधन की खबर मिली। इसके बाद राजीव को तुरंत वापस लौटना पड़ा और कार्यक्रम में परफॉर्म करना संभव नहीं हो सका।
कृष्णा अभिषेक ने उन दर्शकों से माफी मांगी, जिन्होंने शो के टिकट बुक किए थे। उन्होंने राजीव और उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। राजीव ठाकुर के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री के लोगों ने भी शोक जताया है।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू