कटिहार में पति को लेकर दो पत्नियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर भिड़ीं दोनों महिलाएं


बिहार के कटिहार में सोमवार को पति को लेकर दो पत्नियों के बीच जमकर विवाद हो गया। नगर थाना क्षेत्र के रोजितपुर मोहल्ले में दोनों महिलाएं सड़क पर आमने-सामने आ गईं और अपने पति विक्की रविदास पर अपना-अपना हक जताने लगीं। विवाद देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि पहली पत्नी प्रियंका ने अपने पति को दूसरी महिला मुन्नी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाएं पति को अपने साथ ले जाने को लेकर भिड़ गईं।

विवाद के दौरान प्रियंका ने विरोध में जान देने तक की बात कह दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घंटों चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा

पति को लेकर दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। सड़क पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।

बाद में स्थानीय लोगों ने तीनों को समझाने की कोशिश की और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या शिकायत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.