केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर सात दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है। 12 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाले इस आंदोलन में रिटायर्ड कर्मचारी-अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे।
यह फैसला अलायंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। संगठन का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने के लिए धरना एवं सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी।
पुरानी पेंशन समेत कई मांगें
एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह और ITBP से रिटायर्ड IG आनंद निंबाड़िया ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में CAPF के लिए बनाए गए कानून को वापस लेना, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, अलग ट्रिब्यूनल का गठन और पे कमीशन से जुड़ी मांगें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि सिस्टम में मौजूद गलत तरीकों के खिलाफ आवाज उठा रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर होने वाला सात दिनों का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू