👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
बिहार में अगले तीन दिन बदला रहेगा मौसम, 3 सितंबर को 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
0
September 02, 2026
पटना: बिहार में मानसून का असर अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 3 सितंबर को पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4 और 5 सितंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
3 सितंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और नवादा में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
4 सितंबर को भी बिहार के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट रहेगा।
इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जबकि बक्सर, भोजपुर, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और लखीसराय में कोई अलर्ट नहीं है।
5 सितंबर को उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम के बिगड़ने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा को लेकर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा और लखीसराय में किसी तरह की चेतावनी नहीं है और यहां मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू
