तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चौथे राउंड के बाद बंशीधर ब्रजवासी 1,032 वोट से आगे


बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के चौथे राउंड के बाद बंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। रात करीब 3:20 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बंशीधर ब्रजवासी को कुल 9,122 वोट मिले हैं। वहीं जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा 8,090 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राजद प्रत्याशी रश्मि विनायक गौतम को 6,604 वोट मिले हैं।

चौथे राउंड में बंशीधर ब्रजवासी को 2,138 वोट मिले, जबकि अभिषेक झा को 2,126 और रश्मि विनायक गौतम को 1,729 वोट प्राप्त हुए।

चार राउंड की मतगणना के बाद बंशीधर ब्रजवासी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक झा से 1,032 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रश्मि विनायक गौतम तीसरे स्थान पर हैं।

मतगणना के दौरान कुल 27,999 मत पड़े, जिनमें 25,248 मत वैध और 2,751 मत अवैध पाए गए। अगले राउंड की मतगणना के साथ मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.