मां दुर्गा के 108 नामों को दुर्गा अष्टोत्तरशतनामावली के नाम से जाना जाता है। सनातन परंपरा में मां दुर्गा के इन पवित्र नामों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति के साथ इन नामों का जाप करने से मन को शांति मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आने की भी धार्मिक मान्यता है।
नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा और उनके नामों का स्मरण विशेष फलदायी माना जाता है। भक्त नियमित रूप से मां के नामों का जाप कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।
अगर नवरात्रि के इन शुभ दिनों में आपके घर भी कन्या संतान का जन्म हुआ है, तो मां दुर्गा के 108 नामों में से अपनी बेटी के लिए कोई सुंदर और अर्थपूर्ण नाम चुना जा सकता है। मां के नाम पर बेटी का नाम रखना धार्मिक दृष्टि से भी शुभ माना जाता है और यह माता के प्रति श्रद्धा का प्रतीक भी है।
मां दुर्गा के इन 108 नामों में उनके अलग-अलग स्वरूप, शक्तियों और गुणों का वर्णन मिलता है। इनमें से कई नाम कन्या के लिए बेहद सुंदर और अर्थपूर्ण हैं।
मां दुर्गा के सभी 108 नाम और उनके अर्थ जानने के लिए कमेंट बॉक्स में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।