सारण के मानोपाली में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
सारण जिले के मानोपाली में शनिवार को दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बनियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान सहाजितपुर थाना क्षेत्र के नजीबा गांव निवासी कवलदेव राय के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मुन्ना की उम्र महज 21 वर्ष थी। वहीं, हादसे में घायल दूसरे बाइक सवार की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र गुप्ता के रूप में की गई है। सड़क पर संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुन्ना कुमार सहाजितपुर से बाइक चलाकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मानोपाली के पास सड़क पर कई बाइक तेज रफ्तार से आती दिखाई दीं। बताया जाता है कि इसी बीच मुन्ना की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर फिसलने लगा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे जितेंद्र गुप्ता की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बनियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मुन्ना कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। कम उम्र में युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, सड़क दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने से इलाके के लोग भी चिंतित हैं। मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.