👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
छठ महापर्व पर रेलवे की बड़ी सौगात, सियालदह-जयनगर समेत 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जानिए पूरा टाइमटेबल और ठहराव
0
October 31, 2026
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू, संपादक
छठ महापर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें सियालदह-जयनगर, सियालदह-बलिया और कोलकाता-गोरखपुर के बीच संचालित होंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को छठ पर्व के दौरान आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आसनसोल रेल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है। इससे दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
1. सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03137 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को सियालदह से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे जयनगर से रवाना होगी और अगले दिन रात 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा।
2. सियालदह-बलिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन सियालदह और बलिया के बीच चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 03139 सियालदह-बलिया स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 10:05 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे बलिया पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03140 बलिया-सियालदह स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 7 बजे बलिया से रवाना होगी।
इस ट्रेन का पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
3. कोलकाता-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
तीसरी स्पेशल ट्रेन कोलकाता और गोरखपुर के बीच संचालित होगी। ट्रेन संख्या 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव होगा।
छठ महापर्व के दौरान बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। खासकर दिल्ली, कोलकाता, झारखंड और अन्य महानगरों से बिहार लौटने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। ऐसे में पूर्व रेलवे की ओर से तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला यात्रियों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है।
इन ट्रेनों के परिचालन से छठ पर्व पर घर पहुंचने और पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन की समय-सारणी और परिचालन की जानकारी जरूर जांच लें।
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू, संपादक
