मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका, एक युवक की मौत, 10 से अधिक घायल


मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण के दौरान PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के बाद जोरदार धमाका हुआ और एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोबरसही-डुमरी इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य के दौरान PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस रिसने लगी और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एक मकान आग की चपेट में आ गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक युवक की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

घटना ने निर्माण कार्य के दौरान भूमिगत गैस पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हादसे के विस्तृत कारणों, मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
संपादक

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.